होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री संकट मोचन दरबार का तीन दिवसीय स्थापना दिवस आज से, बिल्सी...

श्री संकट मोचन दरबार का तीन दिवसीय स्थापना दिवस आज से, बिल्सी में गूंजेगा भक्ति का माहौल

अखंड रामायण पाठ से हुआ शुभारंभ, 24 दिसंबर को होगा मुख्य आयोजन

बिल्सी (बदायूं)। नगर के स्टेट बैंक रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार का तीन दिवसीय स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाए जाने को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे नगर में आयोजन को लेकर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

दरबार के प्रधान महंत संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 22 दिसंबर को दोपहर में दरबार परिसर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हो गया है, जो निरंतर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संपन्न होगा।

23 दिसंबर को होगा जोत-जागरण

स्थापना दिवस के दूसरे दिन 23 दिसंबर की अर्धरात्रि में दरबार में भव्य जोत-जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन कर बाबा के चरणों में हाजिरी लगाएंगे।

24 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम

समारोह का मुख्य आयोजन 24 दिसंबर (बुधवार) को बड़े श्रद्धा भाव और सामाजिक सहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है—

  • प्रातः 7:00 बजे – बाबा श्री संकट मोचन का भव्य श्रृंगार
  • प्रातः 9:00 बजे – बाबा को 56 भोग अर्पण
  • प्रातः 10:00 बजे – बाबा की विशेष आरती
  • प्रातः 11:00 बजे – निर्धन एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण
  • प्रातः 11:30 बजे – बुजुर्गों का सम्मान समारोह
  • दोपहर 12:00 बजे – कन्या भोज
  • दोपहर 2:00 बजे – विशाल भंडारे का आयोजन

समिति के सदस्य जुटे तैयारियों में

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री संकट मोचन दरबार समिति के सभी सदस्य जी-जान से जुटे हुए हैं। साफ-सफाई, सजावट, व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here