बिल्सी।श्री बालाजी एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए एक सराहनीय मानवीय पहल की जा रही है। संस्था द्वारा कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को ठंड से राहत देने का प्रयास किया जाएगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें फ्यूचर लीडर्स स्कूल के नन्हे बच्चे भी सक्रिय सहभागिता करेंगे। बच्चों के माध्यम से सेवा और करुणा का संदेश समाज तक पहुंचाने का उद्देश्य रखा गया है।
कंबल वितरण कार्यक्रम बुधवार, 24 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन फ्यूचर लीडर्स स्कूल परिसर, बदायूँ रोड, बिल्सी (मिल्क चिलर प्लांट के सामने) किया जाएगा।
संस्था का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल जरूरतमंदों को राहत पहुंचाते हैं, बल्कि बच्चों में भी मानवीय मूल्यों और सेवा भाव का विकास करते हैं। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय व संस्था के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर वी. पी. सिंह ने नगर के प्रबुद्ध नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागिता कर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।


























