बदायूं। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बदायूं के तत्वावधान में एस.के. फील्ड बदायूं में विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 05 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दमखम और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता

  • सब जूनियर वर्ग में
  • प्रथम स्थान – ग्राम नाई (विकास खंड जगत)
  • उपविजेता – ग्राम ब्यौर (विकास खंड सलारपुर)
  • जूनियर वर्ग
  • प्रथम स्थान – बदायूं टीम
  • सीनियर वर्ग
  • प्रथम स्थान – अहोरामई (विकास खंड जगत)
फुटबॉल प्रतियोगिता परिणाम
  • सब जूनियर वर्ग
  • प्रथम स्थान – नई टीम
  • द्वितीय स्थान – अचिंतपुर टीम

भारतोलन (वेट लिफ्टिंग) प्रतियोगिता –

  • सब जूनियर (बालिका वर्ग – 55 किग्रा)
  • प्रथम स्थान – गुंजा जूनियर (बालक वर्ग – 73 किग्रा)
  • प्रथम स्थान – अक्षय शंखधर
  • सीनियर (बालक वर्ग – 81 किग्रा)
  • प्रथम स्थान – आयुष

खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिम्मत सिंह, मनोज कुमार, पीटीआई ओमबीर सिंह, सत्यवीर सिंह यादव, सौरभ भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here