बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग बरेली में आज का दिन विशेष रहा, जब विद्या भारती अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री माननीय यतींद्र जी विद्यालय प्रवास पर पहुंचे। उनके साथ संगठन मंत्री ब्रज प्रदेश हरिशंकर जी, प्रदेश निरीक्षक यशवीर जी, सह प्रदेश निरीक्षक हरवीर जी, प्रांत शिशु वाटिका प्रभारी राम किशोर जी, तथा भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री अनिल गर्ग भी मौजूद रहे।

शिशु वाटिका की 12 शिक्षण व्यवस्थाएँ और 14 क्रियाकलापों का निरीक्षण

यतींद्र जी ने शिशु वाटिका में चल रही सभी 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं और 14 गतिविधियों व कार्यक्रमों का विस्तार से अवलोकन किया।उन्होंने नन्हे बच्चों की सीखने की शैली को गहराई से देखते हुए कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक सुझाव भी दिए, जिन्हें आचार्या बहनों ने गंभीरता से नोट किया।

हस्तलिखित पत्रिका ‘उड़ान नन्हे कदमों की’ का विमोचन

विद्यालय में तैयार की गई शिशु वाटिका की विशेष हस्तलिखित पत्रिका “उड़ान नन्हे कदमों की” का विमोचन माननीय यतींद्र जी द्वारा उनके कर-कमलों से किया गया।पत्रिका का संपादन श्रीमती अलका नवीन एवं श्रीमती नीलम मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

इस अवसर पर—डॉ. रश्मि शर्मा, अध्यक्षा, कांति कपूर सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज,श्रीमती सरोज अग्रवाल, व्यवस्थापिका, श्रीमती मोना शर्मा, सह व्यवस्थापिका,श्रीमती सुषमा दीक्षित, कोषाध्यक्ष,श्री दिनेश मलिक, व्यवस्थापक,श्री राकेश शर्मा, सह व्यवस्थापक, सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी राजेश कुमार शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, द्वारा साझा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here