बिल्सी। नगर में मिठाइयों की बेखौफ घटतौली और दुकानों पर प्रतिबंधित लकड़ी जलाने की शिकायत को लेकर अरिहंत वृक्षारोपण समिति ने उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह के माध्यम से जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी व सामाजिक वानिकी विभाग को दो ज्ञापन सौंपे।
समिति ने आरोप लगाया कि कई दुकानदार मिठाई तौलते समय डिब्बे व ढक्कन का वजन भी जोड़कर ग्राहकों से अतिरिक्त रुपये वसूल रहे हैं। इसके अलावा कंडों व प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी जलाने से पर्यावरण प्रदूषण व पेड़ों का अवैध कटान बढ़ रहा है।
समिति ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, जुर्माना, व भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए नोटिस जारी करने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में प्रशांत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. नीरज अग्निहोत्री, वंश गोस्वामी आदि शामिल रहे।


























