बदायूं। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया। इस क्रम में दो इंस्पेक्टर क्राइम, तीन दरोगा और छह सिपाहियों सहित कुल 11 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है।
नए आदेशों के तहत कादरचौक थाने के इंस्पेक्टर क्राइम उरेन्द्रपाल सिंह को मूसाझाग का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। वहीं नगर थाने के निरीक्षक बाबूराम गौतम को उसहैत का इंस्पेक्टर क्राइम नियुक्त किया गया है।
इसी तरह उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह को मुजरिया से पुलिस लाइन, प्रमोद कुमार को वजीरगंज से फैजगंज बेहटा और रामेश्वर सिंह को कुंवरगांव से उघैती थाने में नई तैनाती मिली है।इसके अलावा पांच पुरुष सिपाही और एक महिला सिपाही को भी अन्य थानों में भेजा गया है।
एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कहा कि तबादलों का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक सक्रिय, पारदर्शी और संवेदनशील बनाना है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके।


























