होम राज्य उत्तर प्रदेश गोरखपुर में चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, रेस्टोरेंट के बाथरूम में...

गोरखपुर में चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिपे युवक की जलकर मौत; पूरा भवन राख

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक चार मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। सुबह करीब 5 बजे उठी लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को आग का गोला बना दिया। उठता काला धुआं और तेज लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस दर्दनाक हादसे में हाउस कीपिंग स्टाफ पुरुषोत्तम (55), निवासी हाउस गोंडा, की मौत हो गई। आग से बचने के प्रयास में वह रेस्टोरेंट के बाथरूम में छिप गए, लेकिन घुटन और धुएं के कारण उनकी जान नहीं बच सकी। फायर टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कहाँ लगी आग? कैसे फैली?

चार मंजिला इस बिल्डिंग में नीचे दुकानें थीं, पहले फ्लोर पर वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हॉल, तथा ऊपरी तल पर होटल के कमरे बने थे।
सूत्रों के मुताबिक रेस्टोरेंट हिस्से से आग शुरू हुई, जिसने कुछ ही पलों में पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

एफएसओ गोलघर शांतनू कुमार यादव ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

आग लगते ही मचा हड़कंप

सुबह 5 बजे आग की पहली लपटें देख स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। 5:15 बजे फायर स्टेशन गोलघर और थाना रामगढ़ताल को सूचना दी गई।
कुछ ही देर में 4 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और लगातार पंपिंग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई, लेकिन तब तक रेस्टोरेंट, सामान, होटल के कमरे और दुकानें – सबकुछ जलकर राख हो चुका था।

हाउसकीपिंग स्टाफ का दर्दनाक अंत

रेस्क्यू टीम जब पहले फ्लोर पर पहुंची तो पुरुषोत्तम बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आग की सूचना पर सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच-पड़ताल की।

आग से भारी नुकसान – जांच जारी

इस घटना ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल, होटल और दुकानों का भारी नुकसान हुआ है।अधिकारियों के मुताबिक आग लगने की सटीक वजह की जांच की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here