




बरेली।कान्ति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में द्वि-दिवसीय प्रवास पर पहुंचे विद्या भारती के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री माननीय यतींद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन है, जो आज 75 देशों में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। संगठन के 10 लाख से अधिक पूर्व छात्र पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा और संस्कार का परचम लहरा रहे हैं।
विद्या भारती की उपलब्धियाँ
यतींद्र कुमार शर्मा जी ने बताया कि—हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ सिविल सर्विसेज में चयनित हो रहे हैं।संगठन आज 35 लाख विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है।एक लाख से अधिक आचार्य-आचार्या विद्या भारती के माध्यम से शिक्षा देने में जुटे हैं।संगठन अब जल्द ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने संस्थान खोलने जा रहा है।प्रथम दिवस: शैक्षिक प्रक्रियाओं व संस्कारों का विस्तृत अवलोकन
पहले दिन माननीय यतींद्र जी ने—बंदना सत्र में छात्राओं को संस्कृति, स्मृति क्षमता और संगठन के लक्ष्य पर मार्गदर्शन दिया।शिशु वाटिका का विस्तृत अवलोकन किया और शैक्षिक व्यवस्थाओं में सुधार संबंधी सुझाव दिए।पंचपदी शिक्षण प्रक्रिया, अभिभावक बैठक, संस्कार केंद्र निरीक्षण सहित कई महत्वपूर्ण बैठकों में सहभाग लिया।
अभिभावकों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या भारती केवल शिक्षा नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और आत्मनिर्भरता का निर्माण करती है।
दूसरे दिन: उच्च शिक्षा और संगठन के विस्तार पर चर्चा
द्वितीय दिवस पर ब्रज प्रांत के प्रमुख जिला केंद्रों से आए प्रबंध समिति सदस्यों, प्रधानाचार्यों और प्रांत कार्यकारिणी के साथ विद्या भारती के भविष्य, विस्तार और उच्च शिक्षा परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में-ब्रज प्रांत संगठन मंत्री हरिशंकर जी, प्रदेश निरीक्षक यशवीर सिंह, सह प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह, भारतीय शिक्षा समिति मंत्री डॉ. अनिल गर्ग, शिशु वाटिका प्रभारी राम किशोर श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा डॉ. रश्मि शर्मा, व्यवस्थापिका सरोज अग्रवाल, सह व्यवस्थापिका मोना शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. सुषमा दीक्षित, प्रधानाचार्या अर्चना जी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रिया सक्सेना ने किया।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्रदान की गई।


























