उझानी (बदायूं): उझानी नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी प्रतिष्ठित कपड़ा एवं सर्राफा कारोबारी आदर्श कुमार वार्ष्णेय की पुत्री रिद्धि वार्ष्णेय ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट परीक्षा में आठवां स्थान प्राप्त कर नगर और जिले का नाम रोशन किया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट इंटर परीक्षा में कुल 90 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें रिद्धि ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है। रिद्धि के पिता आदर्श कुमार वार्ष्णेय और बाबा कमलेश कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि बिटिया ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता पाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल परीक्षा में भी रिद्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर और जिले का गौरव बढ़ाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here