उझानी बदायूं जनपद के उपनगर उझानी में जैन समाज के श्री आदिनाथ मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन तीर्थंकर भगवान के तप व ज्ञान कल्याणक को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्री 108 वसुनंदी सागर जी महाराज के ससंघ में हुआ।

आचार्य श्री ने प्रवचन में कहा कि पंचकल्याणक तीर्थंकर के जीवन की पाँच प्रमुख घटनाओं — गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष — का प्रतीक है। तप कल्याणक वह क्षण है जब तीर्थंकर सांसारिक मोह-माया त्यागकर आत्मकल्याण के लिए दीक्षा ग्रहण करते हैं, जबकि ज्ञान कल्याणक केवल ज्ञान की प्राप्ति का प्रतीक है।

कार्यक्रम में भगवान के वैराग्य की झांकी मंच नाटिका के रूप में प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और युवा नेता हर्षवर्धन राजपूत ने उपस्थित होकर आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जैन समाज अध्यक्ष अनूप जैन, उपाध्यक्ष जयदीप जैन, मंत्री अभिषेक जैन, संयोजक निखिल जैन, अशोक जैन, सिद्धार्थ जैन, विनीत कुमार जैन (विन्नी) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here