उझानी-नगर में चल रहे चार दिवसीय श्री आदिनाथ मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन तीर्थंकर भगवान के मोक्ष कल्याणक का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आचार्य रत्न श्री 108 वसुनंदी सागर जी महाराज के ससंघ में संपन्न हुए कार्यक्रम में पंचकल्याणक की सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, उनके पुत्र नीलांशु अग्रवाल, खंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत सिंह एवं मीडिया प्रभारी प्रशांत जैन को आयोजकों द्वारा जैन ध्वज पटका और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

दोपहर 1 बजे भगवान जिनेन्द्र की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जो साहूकारा स्थित जैन मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचते ही नव निर्मित चौवीसी और मान स्तंभ में भगवान को विधि-विधान से विराजमान किया गया। समस्त धार्मिक क्रियाएं क्षुल्लक रत्न 105 विशंक सागर जी महाराज के निर्देशन में संपन्न हुईं।

महोत्सव के उपरांत आचार्य श्री 108 वसुनंदी सागर जी मुनिराज अपने ससंघ सहित कछला की ओर विहार कर गए। उन्होंने बताया कि आगामी 7 नवंबर को कासगंज और 17 नवंबर को फिरोजाबाद में पंचकल्याणक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस अवसर पर अनूप जैन, मृगांक जैन, निखिल जैन, सोनल जैन, साजन जैन, कुलदीप जैन, प्रियांक जैन, पवन जैन, प्रिंस जैन, काजोल जैन, तृप्ति जैन, संगीता जैन, ममता जैन सहित जैन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here