बिल्सी – हिंदी साहित्य सेवा समिति (रजि.) शाखा बिल्सी के बैनर तले आयोजित अखिल भारतीय मंजरी काव्य उत्सव 2025 का शुभारंभ 8 नवंबर (शनिवार) सुबह 10 बजे से होगा। यह साहित्यिक कार्यक्रम माहेश्वरी धर्मशाला, बिल्सी में दो दिवसीय रूप से चलेगा और 9 नवंबर दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों — राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, जम्मू आदि से 101 कवि भाग लेंगे। इनमें डॉ. सोन रूपा विशाल, डॉ. अक्षत अशेष, जुगेंद्र सिंह जुगनू, डॉ. राम बहादुर ब्यथीत, कमला माहेश्वरी, शुभ्रा महेश्वरी, संजय गौहर, महेश यादव संघर्षी, शांति राणा शांति सहित कई नामचीन कवि शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि होंगे विधायक हरिश शाक्य, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, एसडीएम प्रेमपाल सिंह, उपजिलाधिकारी न्यायिक सहसवान रिपुदमन सिंह और थाना प्रभारी मनोज सिंह रहेंगे।
कार्यक्रम के संस्थापक अचिन मासूम और अध्यक्ष विष्णु असावा ने बताया कि यह आयोजन हिंदी साहित्य को समर्पित है और इसका उद्देश्य कवियों को मंच प्रदान करना है। संरक्षक मंडल में महंत मटरूमल शर्मा, सोमेंद्र सोम, नरेंद्र गरल सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल हैं।
साहित्य प्रेमियों के लिए यह दो दिवसीय काव्य उत्सव बिल्सी में सांस्कृतिक उमंग और साहित्यिक उत्साह का केंद्र बनने जा रहा है।


























