इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर कस्बे के एक मैरिज लॉन में अचानक छापा मारा। पुलिस के अनुसार, मैरिज लॉन के अंदर अलग-अलग कमरों में दो युगल आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान एक कमरे से मिले युगल में युवती बुर्के में थी, जबकि दूसरे कमरे से पकड़ी गई युवती के पास स्कूल बैग मिला। दोनों युवकों को भी मौके से बरामद किया गया।
थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि दो युवक और दो युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पहली नज़र में सभी बालिग प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन जांच के बाद उम्र संबंधी स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के बाद कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस अब मैरिज लॉन संचालक से भी पूछताछ कर रही है कि बिना किसी आयोजन के युवाओं को कमरे कैसे उपलब्ध कराए गए।


























