सहसवान। बाल दिवस के अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में शुक्रवार को शिशु मेला 2025 बड़े उत्साह और आकर्षक गतिविधियों के बीच संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ एसडीएम सहसवान श्री साईं अश्रिथ एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मनोज राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मेले में बच्चों के लिए फूड स्टॉल, गेम जोन, लकी ड्रॉ, और मैजिक शो जैसे कई मनोरंजक आकर्षण रहे, जिनका बच्चों और अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में शिक्षक समूह की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही, जिन्हें शो टॉपर चुना गया।

उद्घाटन के दौरान एसडीएम श्री साईं अश्रिथ ने कहा—
“ऐसे मेले बच्चों को व्यापक सोच और वास्तविक अनुभव प्रदान करते हैं। आज के समय में समग्र विकास सबसे महत्वपूर्ण है, और जयपुरिया स्कूल इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।”

वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मनोजराम ने बाल दिवस की यादों से जुड़ी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा—“आज का शिशु मेला देखकर मैं अपने बचपन की यादों में खो गया।”

विद्यालय के निदेशक श्री अश्वनी माहेश्वरी ने बताया—
“हम अपने विद्यालय के बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं।”

अंत में प्रिंसिपल मिसेज प्रवीन अरोड़ा ने कहा-“हम छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से बच्चों को सफलता के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम पूर्ण उत्साह, उमंग और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। सभी बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मेले का भरपूर आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here