बदायूं जिले के सालारपुर विकासखंड में ग्राम पंचायत ढकिया से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां उचित दर विक्रेता द्वारा राशन वितरण में भारी अनियमितताएं, मनमानी और हेराफेरी का खुला खेल देखा गया। यह घोटाला कोई मामूली गड़बड़ी नहीं, बल्कि गर्भवती महिलाओं, धात्रियों और कुपोषित बच्चों के हक तक को लूटने जैसा कृत्य है।
BDO नितिन कुमार ने मौके पर किया निरीक्षण—ग्रामवासियों ने खोली कोटेदार की पोल
दिनांक 18 नवंबर 2025 को खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने ग्राम पंचायत ढकिया का निरीक्षण किया।
जैसे ही BDO ने ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी मांगी, ग्रामवासियों ने बताया कि कोटेदार जितेंद्र सिंह महीनों से मनमानी कर रहा है।
- नियमित राशन नहीं दिया जा रहा
- कई परिवारों को महीनों से राशन नहीं मिला
- तौल में कटौती और मनमाना वितरण
ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर जांच टीम हरकत में आई।
गर्भवती, धात्रियों और कुपोषित बच्चों के ड्राई राशन में भी बड़ा घोटाला!
जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि
गर्भवती महिलाओं, धात्रियों और कुपोषित बच्चों के लिए मिलने वाला ड्राई राशन बिलकुल भी वितरण नहीं किया जा रहा।
यह ड्राई राशन संतोषी मां स्वयं सहायता समूह की सदस्य नीतू द्वारा उठाया जा रहा था,
लेकिन गांव की महिलाओं और बच्चों तक एक भी पैकेट नहीं पहुंचा।
जांच में बड़ा खुलासा—कोटेदार और ड्राई राशन उठान करने वाली महिला, दोनों पति-पत्नी!
निरीक्षण के दौरान एक और हैरान करने वाला तथ्य सामने आया—
कोटेदार जितेंद्र सिंह और ड्राई राशन उठाने वाली समूह सदस्य नीतू असल में पति-पत्नी हैं।
इसका मतलब साफ है कि दोनों मिलकर पूरे गांव के राशन में गोलमाल कर रहे थे,
चाहे वह सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन हो या गर्भवती-धात्रियों का पोषण आहार।
फैमिली ID और निर्वाचन कार्यों में भी कोटेदार का रवैया लापरवाह
जांच में यह भी पाया गया कि कोटेदार द्वारा—
- फैमिली ID बनवाने में कोई सहयोग नहीं,
- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में भी लापरवाही
बरती जा रही है।
अर्थात कोटेदार की लापरवाही केवल राशन तक सीमित नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी बाधा बन रही है।
BDO की सख्त कार्रवाई—समूह से कार्य छीना, SDM को सिफारिश
अत्यंत गंभीर आरोपों को देखते हुए BDO नितिन कुमार ने तुरंत आदेश दिए-संतोषी मां स्वयं सहायता समूह से ड्राई राशन वितरण का कार्य तत्काल हटाया जाए
समूह सदस्य नीतू के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए कोटेदार जितेंद्र सिंह के खिलाफ कार्रवाई हेतु SDM बदायूं को संस्तुति भेज दी गई हैयह कार्रवाई गांव में लंबे समय से चल रहे गोरखधंधे पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


























