कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में रविवार को खेले गए पहले टेस्ट में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 9 विकेट पर सिर्फ 93 रन ही बना सकी। यह हार इसलिए भी खास है क्योंकि टीम इंडिया को 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका ने मात दी है। पिछली बार 2010 में नागपुर टेस्ट में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में यह हार मिली थी।

गिल नहीं उतरे, सुंदर ने बनाई सबसे बड़ी पारी

कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए।
टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर 31 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने पूरे मैच में कुल 8 विकेट झटके, जो भारतीय बल्लेबाज़ों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए।

दोनों टीमें पहली पारी में सस्ते में सिमटीं

  • साउथ अफ्रीका पहली पारी में— 159 ऑल आउट
  • भारत पहली पारी में— 189 रन
  • साउथ अफ्रीका दूसरी पारी— 153 ऑल आउट
  • भारत दूसरी पारी मे केवल 93 रन बना कर ऑल आउट

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका दोनों पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, लेकिन भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गया।

भारत की प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रायन रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here