बिल्सी नगर से आज रविवार को मां पूर्णागिरि ग्रुप की ओर से लगभग ढाई सौ श्रद्धालुओं का विशाल जत्था माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन हेतु विधिवत रवाना हुआ। ग्रुप अध्यक्ष दीपक चौहान और सहयोगी अमित वार्ष्णेय ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह जत्था 40 छोटे चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ दोपहर 12 बजे नगर से प्रस्थान किया।
समूह के सदस्यों ने माता रानी के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की। आयोजकों के अनुसार, सभी श्रद्धालु आज रात माता पूर्णागिरि के दर्शन करेंगे।
मां पूर्णागिरि ग्रुप की ओर से कल 10 नवंबर (सोमवार) को पूर्णागिरि दर्शन उपरांत नीचे उतरकर काली मंदिर पर सुबह 10 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
जत्थे में राहुल वार्ष्णेय, नीलकमल महेश्वरी, बिजनेस सोलंकी, मोनू गुप्ता, ललित गिरी, अशोक माथुर, गोपाल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे और सभी ने माता रानी के जयकारे लगाकर मंगल यात्रा की कामना की।


























