बदायूं। शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को विश्व हिंदू परिषद द्वारा वंदे मातरम समारोह सप्ताह का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर नेहरू चौक, बदायूं में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर की।

जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर बदायूं जिले में पूरे सप्ताह देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम श्रृंखलाबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन वंदे मातरम गाकर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा जगाई जाएगी।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि वंदे मातरम गीत सदैव भारतीयों के हृदय में देशभक्ति का ज्वार पैदा करने वाला अमर गीत है।वहीं कार्यक्रम में मौजूद नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ देशभक्ति का गीत नहीं, बल्कि त्याग, बलिदान और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा भी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि “हम सब वंदे मातरम गाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेते हैं।”कार्यक्रम में नीरज कोचर, अरविंद गुप्ता, आयुष अग्रवाल, मयूर गुप्ता, हरिओम पाठक, ऋषि वर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here