चंदौसी – नगर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी कमल कुमार गुप्ता के पुत्र विभोर गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर चंदौसी ही नहीं, संपूर्ण वैश्य समाज का गौरव बढ़ाया है। परिणाम घोषित होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया।

वैश्य एकता समिति (रजि.) के पदाधिकारी आज विभोर गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उन्हें व उनके परिजनों को सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी।

समिति के अध्यक्ष लवित वार्ष्णेय ने कहा कि विभोर गुप्ता की इस उपलब्धि ने समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल की जा सकती हैं।

इस मौके पर समिति के सदस्य आकाश वार्ष्णेय, दीपेश वार्ष्णेय, एडवोकेट प्रवीण गुप्ता, विपिन बालाजी, दिशांत गुप्ता, अमन गुप्ता, विवेक चौधरी, मयूर वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।पूरा चंदौसी नगर विभोर की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here