लखनऊ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 14 नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जातीय संतुलन साधते हुए पार्टी ने 7 सामान्य, 6 पिछड़ी जाति और 1 SC वर्ग से अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें 5 पुराने जिलाध्यक्षों पर दोबारा भरोसा जताया गया है।
दोबारा जिम्मेदारी पाने वाले 5 चेहरे
- उर्विजा दीक्षित — जालौन
- धर्मराज मौर्या — कौशांबी
- कृष्णपाल सिंह — अलीगढ़
- राजीव शर्मा — अलीगढ़ महानगर
- उदय प्रताप सिंह — फिरोजाबाद
दागी जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज
फतेहपुर के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल को 50 लाख रुपये मांगने के आरोप के बाद पद से हटा दिया गया। उनकी जगह अन्नू श्रीवास्तव नए जिलाध्यक्ष बने।
यहाँ भी हुए बदलाव
जौनपुर, हापुड़, मेरठ, हाथरस, एटा, झांसी महानगर, हमीरपुर और बाराबंकी में भी नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
अब तक 84 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो चुकी है, जिनमें से 31 पुराने अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है।


























