
बिल्सी। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत बाबा इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी मनु उपाध्याय को एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) बनने का अवसर मिला। मनु ने बिल्सी तहसील पहुँचकर एसडीएम का कार्यभार संभाला और जनसुनवाई में लोगों की समस्याएँ सुनीं।
मनु ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक रहा और वह भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहलें बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाती हैं।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने मनु को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे अवसर छात्राओं को समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।


























