बिल्सी।दीपावली पर्व पर इस वर्ष बिल्सी में लगने वाला आतिशबाज़ी का बाजार शेखपुर चौराहे से नाई पिंडरी जाने वाले मार्ग पर स्थित खेत की गाटा संख्या 551 पर लगाया जाएगा। सोमवार को उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह व तहसील कर्मियों ने स्थल का निरीक्षण किया।

एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से इस वर्ष आतिशबाज़ी बाजार को घनी आबादी से दूर लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। निरीक्षण के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, लेखपाल सूरज भारती, सिटी इंचार्ज राममेहर सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here