बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ की वेशभूषा धारण कर रामायण का सुंदर मंचन किया। भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे छात्र ने प्रभावशाली अभिनय के साथ रावण वध किया, जिसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने दशहरे का महत्व बताते हुए कहा कि यह असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को रामायण से प्रेरणा लेकर बुराइयों का त्याग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी समेत सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here