बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को दीपावली का पर्व बड़े हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय का वातावरण दीपों, रंगों और बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा PG और LKG के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण और सीता का रूप धारण कर मंच पर आगमन से हुई, जिसे देखकर सभी दर्शक भावविभोर हो उठे।
U.K.G., कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों ने चार्ट पेपर पर रंग-बिरंगी मोमबत्तियां और दीये सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कक्षा 3 से 5 के बच्चों ने आकर्षक वॉल हैंगिंग्स तैयार कीं, जबकि कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सुंदर कंडीलें (लैंप) बनाईं। छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर को मनमोहक रूप दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को कहानी के माध्यम से धनतेरस पर्व का महत्व समझाया और कहा—

“दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। हमें इसे खुशियों और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।”

विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सरला यादव ने दीपावली पर्व के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह त्यौहार अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है।

कार्यक्रम में सभी शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने बच्चों की तैयारियों में मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय का पूरा प्रांगण दीपों, रंगों और बच्चों की मासूम मुस्कानों से जगमगाता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here