बालिका वर्ग में आराध्या शर्मा नैनीताल मार्ग और बालक वर्ग में विराज सिंह रामपुर बाग ने जीती व्यक्तिगत चैंपियनशिप,

बरेली। विद्या भारती विद्यालयों की महानगर संकुल एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के मंत्री श्री दिनेश मलिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। इसके बाद उन्होंने गोला फेंक प्रतियोगिता के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अपने उद्बोधन में श्री मलिक ने कहा — “खेल ही जीवन को दिशा देते हैं। खेल के माध्यम से शरीर, मन और चरित्र — तीनों का विकास होता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी समान रुचि रखनी चाहिए।”

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उनका परिचय कराया। प्रतियोगिताओं के परिणाम की जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

बालक वर्ग में:

  • 100 मीटर दौड़: विराज सिंह (रामपुर बाग) प्रथम, अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • 200 मीटर: अर्पित यादव (रामपुर बाग) प्रथम, अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • 400 मीटर: विराज सिंह (रामपुर बाग) प्रथम, मयंक श्रीवास्तव (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • ऊंची कूद: विराज सिंह (रामपुर बाग) प्रथम, मयंक श्रीवास्तव (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • लंबी कूद: अर्पित यादव (रामपुर बाग) प्रथम, अयांश तिवारी (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • गोला फेंक: उदायक राज चौहान (रामपुर) प्रथम
  • चक्का फेंक: रक्षित (नैनीताल मार्ग) प्रथम

बालिका वर्ग में:

  • 100 मीटर: आरोही (भीमनगर) प्रथम, संस्कृति गंगवार (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • 200 मीटर: अद्विका सिंह (नैनीताल मार्ग) प्रथम, रिया (रामपुर बाग) द्वितीय
  • 400 मीटर: श्री शर्मा (नैनीताल मार्ग) प्रथम, अन्यया (केशव नगर) द्वितीय
  • लंबी कूद: आराध्या शर्मा (नैनीताल मार्ग) प्रथम, ईशिका द्विवेदी (रामपुर बाग) द्वितीय
  • ऊंची कूद: ईशिका द्विवेदी (रामपुर बाग) प्रथम, आराध्या शर्मा (नैनीताल मार्ग) द्वितीय
  • गोला फेंक: अद्विका सिंह (नैनीताल मार्ग) प्रथम, अर्पिता कश्यप (गांधीनगर) द्वितीय
  • चक्का फेंक: आराध्या शर्मा (नैनीताल मार्ग) प्रथम, वैष्णवी सक्सेना (बिहारीपुर) द्वितीय

कुश्ती प्रतियोगिता

  • 27 किलो वर्ग: अंशुमन यादव (रामपुर बाग)
  • 30 किलो वर्ग: चिराग मौर्य (नैनीताल मार्ग)
  • 33 किलो वर्ग: कृष्ण सिंह (रामपुर बाग)
  • 37 किलो वर्ग: अधिकांश गुर्जर (नैनीताल मार्ग)
  • 41 किलो वर्ग: अभिजीत सिंह (नैनीताल मार्ग) — सभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🏆 दलीय प्रतियोगिताएं

  • कबड्डी: रामपुर बाग प्रथम
  • खो-खो: नैनीताल मार्ग प्रथम
  • शतरंज (बहनों की): रामपुर बाग प्रथम
  • शतरंज (भैयाओं की): नैनीताल मार्ग प्रथम
  • बैडमिंटन: रामपुर बाग प्रथम

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में श्री सुनील शर्मा, राजेश त्रिपाठी, मनीष कुमार सिंह, मनोज शर्मा, शत्रुघ्न लाल, अरविंद सक्सेना, भगवान शरण शर्मा, सुखनंदन जी सहित कई शिक्षक एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की व्यवस्था में रामेश्वर जी एवं मनोज शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर ऋषभ मिश्रा, सतीश शर्मा, धीरज सिंह, आसाराम, बांकेलाल, जयप्रकाश सहित सभी आचार्य व विद्यार्थी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here