होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में शरद पूर्णिमा पर हुआ बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, सौरभ...

बिल्सी में शरद पूर्णिमा पर हुआ बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, सौरभ वार्ष्णेय परिवार ने बेटी स्वर्णिका के जन्मदिन पर कराया बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं महाआरती

बिल्सी। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को नगर के प्रसिद्ध श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार विधि-विधान से संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता सौरभ वार्ष्णेय (सौरभ स्वीट्स) द्वारा अपनी पुत्री स्वर्णिका वार्ष्णेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सौरभ वार्ष्णेय ने परिवार सहित बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात बाबा का आकर्षक श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल को श्री गोपेश्वर महादेव के स्वरूप में अलंकृत किया गया। मंदिर परिसर में शंख-घंटों की गूंज के बीच भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक दर्शन किए। बाबा के भव्य श्रृंगार और आरती के दौरान वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

कार्यक्रम में श्री महाकाल बाबा सेवा समिति द्वारा सौरभ वार्ष्णेय और उनके पूरे परिवार का आशीर्वाद स्वरूप महाकाल का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान समिति के संरक्षक सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत श्री मटरूमल शर्मा (महाराज) ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बेटी स्वर्णिका को दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर ओम बाबू वार्ष्णेय, सुरेश बाबू, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, विजय वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, लव कुमार, परमानंद वार्ष्णेय, विक्रांत वार्ष्णेय, शिवओम माहेश्वरी, तनुज वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, निंकल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, वरिष्ठ पत्रकार ललित मोहन वार्ष्णेय, कमल देवल सहित नगर के अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने “हर हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष से वातावरण को गूंजायमान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here