होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी के मुहल्ला नंबर 2 का 28 बर्षीय यशस्वी वार्ष्णेय, 5 दिनों...

बिल्सी के मुहल्ला नंबर 2 का 28 बर्षीय यशस्वी वार्ष्णेय, 5 दिनों से रहस्यमय तरीके से हुआ गायब-पिता ने दी तहरीर-जांच में जुटी पुलिस,परिजनों की बढ़ी चिंता

बदायूं। जनपद के बिल्सी कस्बे का एक युवक के पांच दिन से रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 5 दिन पूर्व युवक घर से टहलने के लिए जाने को निकला था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक का मोबाइल फोन भी घर पर ही रह गया है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मुहल्ला नंबर 2 निवासी यशस्वी वार्ष्णेय (उम्र करीब 28 वर्ष) पुत्र मुकेश बाबू वार्ष्णेय (कपड़ा व्यापारी ) बीते 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:15 बजे खाना खाकर घर से टहलने की कहकर निकले थे। लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। परिवार ने पहले अपने स्तर पर काफी तलाश की, मगर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पिता मुकेश बाबू ने 17 अक्टूबर को थाना बिल्सी में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

थाने में दर्ज सामान्य दैनिकी के अनुसार, यह मामला गुमशुदगी का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है और इसकी जिम्मेदारी उपनिरीक्षक राममेहर सिंह को सौंपी गई है।

तहरीर में बताया गया कि युवक के लापता होने के समय वह लोअर और बनियान पहने हुए था। परिवार का कहना है कि यशस्वी का मोबाइल फोन घर पर ही रह गया था, जिससे उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने पुलिस से युवक की जल्द बरामदगी की मांग की है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेजी है ताकि युवक के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

परिजनों का कहना है कि यशस्वी शांत स्वभाव का युवक है और उसके किसी से कोई विवाद नहीं था। अचानक इस तरह लापता हो जाना परिवार के लिए बेहद चिंताजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here