बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज 2 अक्टूबर गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं और देशभक्ति गीतों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद किया।
विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पौधारोपण किया गया और विद्यार्थियों ने “स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत” का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय, डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।


























