बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल में 2 अक्टूबर को गांधी-शास्त्री जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और गीतों के जरिए दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। शिक्षिकाओं ने बच्चों को गांधी जयंती और दशहरे का महत्व समझाया।

इसके बाद विजयादशमी पर रावण दहन का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा 8 के देव देवल ने भगवान राम का स्वरूप धारण कर रावण का वध किया। विद्यालय प्रांगण “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या नीलम अग्रवाल, उपाध्यक्ष वीना कोचर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य और समस्त स्टाफ मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here