बदायूं। सहसवान क्षेत्र में गोकशी की घटनाएँ लगातार दूसरे दिन सामने आने से हिंदू समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। रविवार को सहसवान थाना क्षेत्र में दो गौवंश के कटे हुए सिर और अवशेष मिलने की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। यह लगातार दूसरा दिन है जब क्षेत्र में गोकशी की सूचना मिली है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि योगी सरकार में भी गोकशी करने वाले बेखौफ हैं और खुलेआम इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या पुलिस-प्रशासन की ढिलाई या मिली भगत के कारण ही कसाईयों के हौसले बुलंद हैं।

ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब तक “बुलडोज़र बाबा” के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस तरह की घटनाओं को संज्ञान में लेकर दोषियों के घरों पर बुलडोजर नहीं चलवाएँगे और पुलिस प्रशासन एनकाउंटर जैसी कड़ी कार्रवाई करते हुए दोषियों को मौत के घाट नहीं उतारेगा, तब तक इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाना बेहद मुश्किल है, लोगों का कहना है सरकार का समय बीतने के साथ ही लोगों मे योगी मॉडल का खौफ कम हो गया है, जिसके चलते एकाएक ऐसी दुस्साहसिक घटनायें बढ़ने लगी हैं,,

लोगों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और डीजीपी से अपील की है कि बदायूं की इस गंभीर घटना का स्वत: संज्ञान लेकर न केवल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, बल्कि उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो जो इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में विफल हो रहे हैं।

सहसवान में लगातार हो रही गोकशी की घटनाओं ने क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। हिंदू संगठनों और समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का साहस न जुटा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here