बिल्सी। वरिष्ठ पत्रकार एवं द जर्नलिस्ट एसोसिएशन बदायूं के जिला प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय ने अपना जन्मदिन सेवा और समर्पण के रूप में मनाकर नगरवासियों के लिए एक मिसाल पेश की।

बुद्धवार सुबह अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री वार्ष्णेय ने पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत वे प्रातः 10:00 बजे ज्वाला प्रसाद जैन कथा स्थल पहुँचे, जहाँ उन्होंने रामानुजाचार्य गुरुजी स्वामी रामचंद्र आचार्य महाराज को शाल उड़ाकर आशीर्वाद लिया। गुरुजी ने उन्हें स्वस्थ जीवन और निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान किया।

दोपहर 12:00 बजे वे अपने परिवार सहित नगर के मुख्य बाज़ार स्थित माँ अन्नपूर्णा रसोई पहुँचे। यहाँ उन्होंने निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराकर अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर रसोई संचालक नवरत्न वार्ष्णेय व दिनेश वार्ष्णेय (डीडी) ने श्री वार्ष्णेय का माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज अग्निहोत्री और जिला सचिव प्रशांत जैन ने भी जिला प्रभारी का माल्यार्पण कर उन्हें संगठन की ओर से भेंट स्वरूप गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया।

इस मौके पर हनी स्टूडियो संचालक तनुज वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, शिखर वार्ष्णेय, गिरीश बाबू शर्मा, राकेश शर्मा, जॉली वार्ष्णेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

माँ अन्नपूर्णा रसोई के संचालक नवरत्न वार्ष्णेय ने बताया कि रसोई पिछले दो वर्षों से “भूखे को अन्न, प्यासे को पानी” की तर्ज पर नगर में निरंतर सेवा कर रही है। ललित मोहन वार्ष्णेय का जन्मदिन इसी सेवा भाव के साथ मनाना समाज के लिए प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here