बरेली। कांति कपूर सरस्वती बलिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नैनीताल रोड, बरेली में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में प्रांतीय संयोजक श्री रामकिशोर श्रीवास्तव और जिला संयोजिका डॉ. नीलम गुप्ता (प्रोफेसर, बरेली कॉलेज) ने मिलकर जिले की कार्ययोजना तैयार की। कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया कि यह आयोजन 3 अक्टूबर से 23 जनवरी तक संपूर्ण देश में आयोजित होंगे।

डॉ. नीलम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “मातृशक्ति के जागने से ही देश की आंतरिक शक्ति जागृत होती है, इसलिए इस तरह के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।”

योजना के अनुसार, जिले के प्रत्येक विद्यालय में 200 महिलाओं के एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए वक्ता प्रशिक्षण 25 सितंबर तक पूर्ण किए जाएंगे। कार्यक्रम में घोष द्वारा संचालन, कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण जैसे विषयों पर विशेष बल दिया जाएगा।

इस अवसर पर सह प्रांतीय संयोजिका श्रीमती अर्चना गहलोत, सह जिला संयोजिका डॉ. लजिता (प्रोफेसर, बरेली कॉलेज), डॉ. वंदना शर्मा (प्रोफेसर, बरेली कॉलेज) सहित जिले के सभी विद्या भारती विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

आभार ज्ञापन प्रांतीय संयोजक श्री रामकिशोर श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम की जानकारी विद्या भारती के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here