बिल्सी। स्वदेश केसरी न्यूज़ के बिल्सी तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय का आज जन्मदिन है। हाल ही में उन्हें पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन द जर्नलिस्ट एसोसिएशन का बदायूं जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ललित मोहन वार्ष्णेय की गिनती बिल्सी के सबसे वरिष्ठ और निर्भीक पत्रकारों में होती है।

पत्रकारिता का लंबा सफर

श्री वार्ष्णेय ने 1984 में पत्रकारिता की शुरुआत बरेली मंडल के प्रमुख दैनिक अमर उजाला में बिल्सी संवाददाता के रूप में की थी। लगभग 20 वर्षों तक अमर उजाला से जुड़े रहने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी के साथ नई पारी शुरू की, जो आज भी जारी है। पिछले तीन वर्षों से वे दिल्ली के प्रसिद्ध डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म स्वदेश केसरी न्यूज़ में बिल्सी तहसील प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

निडर और निष्पक्ष पत्रकार

पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री वार्ष्णेय की पहचान निर्भीक, निडर और जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाने वाले पत्रकार की रही है। वे हमेशा जनता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होते हैं और अपनी बुलंद आवाज़ से प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को प्रभावित करते हैं। उनकी लेखनी की धार अलग पहचान रखती है।

ख़ास बात यह भी है कि श्री वार्ष्णेय ने कभी पत्रकारिता की आड़ में दलाली या चापलूसी का सहारा नहीं लिया। यही कारण है कि समाज में उन्हें सम्मान और विश्वसनीयता दोनों प्राप्त हैं।

सामाजिक और धर्मार्थ सेवा में सक्रिय

पत्रकारिता के साथ-साथ वे सामाजिक और धर्मार्थ कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। जनहित से जुड़े मुद्दों को न सिर्फ उठाते हैं बल्कि समाज के विकास और सेवा के लिए भी योगदान देते रहते हैं।

जन्मदिन की शुभकामनाएं

स्वदेश केसरी परिवार और बिल्सी क्षेत्र के नागरिकों की ओर से ललित मोहन वार्ष्णेय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि आप स्वस्थ, दीर्घायु हों और आपकी बुलंद कलम यूं ही जनहित की सेवा करती रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here