बिल्सी। श्री रामकृष्ण समिति के तत्वावधान में माहेश्वरी धर्मशाला में चल रही राम कथा के चौथे दिन उत्तराखंड ऋषिकेश से पधारे प्रख्यात संत स्वामी अयोध्या दास रामायण जी ने आज कृष्ण-सुदामा चरित्र का बड़ा ही भावुक और मार्मिक चित्रण प्रस्तुत किया।

संत ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम की असीम कृपा और भक्ति की महिमा का वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा श्रवण के लिए आज विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सिद्धपीठ बालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा (महाराज) सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

समिति सदस्य लोकेश बार्ष्णेय ने बताया कि राम कथा का समापन 10 सितंबर को होगा। समापन अवसर पर कवि सम्मेलन एवं 24 घंटे का राम नाम महायज्ञ माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here