बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम घटपुरी में आयोजित पशु हाट में पशुओं पर हो रही अमानवीय क्रूरता को रोकने में पशु चिकित्सालय पर तैनात चिकित्सक की लापरवाही पर कड़ा आक्रोश जताया गया।
पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं के जिलाध्यक्ष विकेन्द्र शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक, थाना बिनावर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि शुक्रवार (29 अगस्त 2025) को बाजार में पशुओं को गाड़ियों में कूड़े-कचरे की तरह ठूंस-ठूंसकर भरा गया। इससे न केवल उन्हें भारी पीड़ा हुई बल्कि परिवहन के दौरान उनकी मौत का खतरा भी बढ़ गया।
ज्ञापन में कहा गया कि शासनादेश के अनुसार पशु चिकित्सकों को हाट में उपस्थित रहकर क्रूरता रोकने के निर्देश हैं, लेकिन जिम्मेदार पशु चिकित्सक सुमित साहू मौके पर नहीं पहुंचे। कॉल पर पूछने पर भी उन्होंने अपनी अनुपस्थिति स्वीकार की।
विकेन्द्र शर्मा ने मांग की कि शासनादेश की अवहेलना करने वाले चिकित्सक पर विधिक कार्यवाही हो, ताकि भविष्य में ऐसे अमानवीय दृश्य न देखने को मिलें।


























