बदायूं। राष्ट्रीय बजरंग दल ने 1 सितम्बर 2025 को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनपद की 317 गौशालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं और लापरवाही पर गंभीर चिंता व्यक्त की। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:

  • गौशालाओं में पशुओं को पर्याप्त भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधाएं न मिलना।
  • सूखा भूसा खिलाने पर तत्काल रोक लगाने और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की मांग।
  • लापरवाह कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जरूरत।
  • गौशालाओं का नियमित निरीक्षण व मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम का गठन।
  • चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, बीमार गौवंश के लिए अलग स्थान और 24 घंटे केयरटेकर की व्यवस्था।
  • मृत गौवंशों का पोस्टमार्टम कर कारण दर्ज करना व मासिक रिपोर्ट तैयार करना।
  • गौशालाओं में CCTV कैमरे, स्वच्छता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
  • सड़क पर घायल या बीमार गौवंशों को तुरंत गौशालाओं तक पहुंचाने का प्रभावी प्रबंध।
  • नए गौशालाओं का निर्माण कर छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने से किसानों की परेशानी कम करने पर जोर।

ज्ञापन में कहा गया कि गौशालाओं में लापरवाही की वजह से गौवंशों की मौतें बढ़ रही हैं। संगठन ने यह भी मांग की कि पशु चिकित्सक शिफ्ट में 24 घंटे उपलब्ध रहें और पशु उपचार के लिए आने वालों के साथ अभद्रता न करें।

संगठन के पदाधिकारियों- जिलाध्यक्ष करन दक्ष, प्रान्त महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रान्त गौरक्षा प्रमुख विकेन्द्र शर्मा, प्रान्त उपाध्यक्ष शुभम शर्मा और अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा –प्रशासन द्वारा “गौमाता की सेवा केवल कागजों में नहीं, धरातल पर दिखनी चाहिए। यदि सुधार नहीं हुआ, तो संगठन गौवंशों की रक्षा के लिए धरने पर बैठेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here