बिल्सी। श्री बुद्धसेन वार्ष्णेय स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और अधिकारों के प्रति जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 और 1098 की जानकारी देते हुए छात्राओं को निःसंकोच प्रयोग की सलाह दी। उपनिरीक्षक राममेहर सिंह ने आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।

कांस्टेबल संजय सिंह, अभिषेक गोयल और पूजा ने आत्मरक्षा के मूलभूत कौशल भी सिखाए। विद्यालय प्रबंधक गोपाल वार्ष्णेय और प्रधानाचार्य जय सिंह ने नारी सशक्तिकरण को समाज में बदलाव की नींव बताया। कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here