बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के बीच मास्क मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने रंगीन कागज, चार्ट, ग्लिटर, कपड़े की कटिंग और अन्य सामग्रियों से आकर्षक मास्क तैयार किए। शेर, बिल्ली, तितली, पांडा, डोरेमोन, सूरज, चाँद और देवी स्वरूपों के मास्क बनाकर बच्चों ने सबका मन मोह लिया।

कक्षा-1 से शार्दुल गौड़, कक्षा-2 से माज, कक्षा-3 से सार्थक माहेश्वरी, कक्षा-4 से शिवांश मालिक, कक्षा-5 से हिफ्जा, कक्षा-6 से राधिका, कक्षा-7 से तनु सिंह और कक्षा-8 से दीपा पाठक प्रथम स्थान पर रहे।

विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने प्रतियोगिताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here