बिल्सी। कोतवाली सभागार में गुरुवार अपराह्न 11 बजे पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रामलीला महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा ताकि श्रद्धालु और दर्शक सुरक्षित माहौल में रामलीला का आनंद ले सकें।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (UT) के साथ प्रभारी निरीक्षक गौरव उपाध्याय, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, मेला कमेटी के अध्यक्ष उमेश बाबू वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अजीत गुर्जर, इकरार हुसैन, संजीव वार्ष्णेय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here