बिल्सी। स्वदेश केसरी की खबर का बड़ा असर सामने आया है। कल नगर पालिका कार्यालय के समीप खुली पुलिया में स्कूल से लौट रही छात्रा साइकिल समेत नाले में गिर गई थी। इस खबर को स्वदेश केसरी न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर लगते ही पालिका प्रशासन हरकत में आ गया और आज पुलिया दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने खबर प्रकाशित होते ही तुरंत निर्देश जारी किए थे। उनके आदेश पर पालिका कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत शुरू कर दी। पालिका प्रशासन का कहना है कि आज शाम तक पुलिया पर स्लैब डालकर इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।

बताते चलें कि मुख्य बाजार स्थित यह पुलिया पिछले दो माह से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। नाले की सफाई के दौरान पुलिया का स्लैब टूट गया था। दुकानदार कई बार शिकायत कर चुके थे लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। आखिरकार कल हुई दुर्घटना और स्वदेश केसरी की खबर के बाद प्रशासन को मजबूरन हरकत में आना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here