
बिल्सी। नगर के बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को नमन कर उपहार भेंट किए और आशीर्वाद लिया। विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह ने शिक्षा को मस्तिष्क का विस्तार करने वाला बताया, जबकि एमडी राहुल कुमार ने निरंतर सीखते रहने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक जीवन पर्यन्त सीखते रहते हैं और वही समाज के सच्चे निर्माता होते हैं।


























