

बिल्सी। नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल में आज शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षकों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक रजनीश शर्मा द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक भगवती प्रसाद गुप्ता, प्रेम नारायण शर्मा, तेजपाल सिंह यादव सहित कवि नरेंद्र मोहन गरल, आशीष वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वदेश केसरी न्यूज़ के तहसील प्रभारी ललित मोहन वार्ष्णेय समेत कई पत्रकारों को पटका पहनाकर और बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
विशेष क्षण तब आया जब उपस्थित जनों ने ललित मोहन वार्ष्णेय को हाल ही में “द जर्नलिस्ट एसोसिएशन” का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच स्वागत और सम्मान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सिमी तोमर को “लकी टीचर अवार्ड” दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


























