होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

विद्यार्थियों ने कक्षाओं को सजाया, शिक्षकों का स्वागत किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ व भाषण प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान शिक्षकों ने केक काटकर इस दिन को यादगार बनाया।

डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को आकार देने में भगवान से भी ऊपर स्थान रखते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि आज देश को अच्छे शिक्षकों की सबसे अधिक आवश्यकता है और विद्यार्थियों को इस दिशा में भी लक्ष्य बनाना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here