
बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर डांडिया एवं गरबा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई।
नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी मां के नौ रूपों का मंचन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


























