बिल्सी। थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभद्र फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, कस्बा बिल्सी के मोहल्ला साहबगंज निवासी शहबाज पुत्र इसरार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से मुख्यमंत्री का अभद्र फोटो पोस्ट किया था। इस पर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को पंजीकृत केस के आधार पर मंगलवार दोपहर 12:10 बजे आरोपी शहबाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से स्वीकृत रिमाण्ड पर उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे। पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक बिल्सी के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बिल्सी के निर्देशन में की गई।


























