


बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मंगलवार को ‘शक्ति उत्सव’ धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने नौ देवियों के स्वरूपों का सजीव चित्रण कर भक्तिमय वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर अष्टमी के दिन कन्या पूजन भी आयोजित हुआ, जिसमें नन्हीं कन्याओं को देवी रूप मानकर तिलक, चरण वंदन और भोग अर्पित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने कहा कि यह आयोजन बच्चों को नारी शक्ति, साहस और ज्ञान के महत्व से जोड़ता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक और स्टाफ ने मिलकर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया।


























