
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित चन्द्रप्रभु पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण की प्रस्तुति से मान्या जैन ने किया। इसके बाद बच्चों के ग्रुप नृत्य प्रस्तुत हुए, जिनमें कृष्णा जैन, वंश जैन, दर्पण जैन, अनमोल जैन, काशवी जैन, प्रियांश जैन, तनिष्का जैन, पारस जैन, भूमि जैन, दिव्यांश जैन और गोलू जैन ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण भक्ति और उल्लास से भर दिया। पूरा मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
प्रतियोगिताओं में—
- णमोकार मंत्र प्रतियोगिता में काशवी जैन, प्रियांश जैन और शिवांश जैन विजेता रहे।
- भजन प्रतियोगिता में निशा जैन, गुंजन जैन और स्वीटी जैन ने स्थान पाया।
- बंधनवार प्रतियोगिता में खुशी जैन, प्रिया जैन और तनिष्का जैन ने बाजी मारी।
- फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में काशवी जैन, अधिविक जैन, प्रियांश जैन और आदित्य जैन विजयी रहे।
- कमज़ोर कड़ी कौन प्रतियोगिता में स्वीटी जैन और प्रज्ञा जैन, कलश घुमाओ प्रतियोगिता में संभव जैन, पासिंग टू पासर में डॉ. आरती जैन, क्रिकेट प्रतियोगिता में लकी जैन और ईशान जैन तथा अंताक्षरी प्रतियोगिता में इंदु जैन, स्वीटी जैन और मान्या जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
- बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता में वंश जैन और अंशिका जैन विजेता रहे।
बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रों भूमि जैन, अरिहंत जैन, आदि जैन और तान्या जैन को विशेष सम्मान दिया गया। 10 दिन लगातार जिनेंद्र प्रभु का प्रक्षाल करने के लिए संभव जैन और स्पर्श जैन (प्रीत), वहीं निर्जल व्रत करने के लिए तान्या जैन, वंश जैन, आदि जैन, पूजा जैन और निखिल जैन को सम्मानित किया गया। लेखन प्रतियोगिता में खुशी जैन और अंशिका जैन को भी पुरस्कृत किया गया।
पर्व में विशेष योगदान देने वालों में कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत जैन, संचालक एन.के. जैन, संरक्षक मृगांक जैन (टीटू जैन), अनिल जैन सोनी, प्रवचन में निखिल जैन, भक्तामर पाठ में ममता जैन, समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेशचंद्र जैन, मंदिर निर्माण में योगदान हेतु नीरज जैन, मंदिर की व्यवस्था हेतु मालिन और मीडिया प्रभारी पी.के. जैन को समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन व वीरांगना मंडल की अध्यक्ष डॉ. आरती जैन ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बॉबी जैन, स्वीटी जैन, अतुल जैन, विनोद जैन, दीपू जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, “ट्री मैन” प्रशांत जैन, मयंक जैन, बबिता जैन, रोमा जैन, शालिनी जैन, अभिषेक जैन, पूजा जैन, पीयूष जैन, रीना जैन, ट्विंकल जैन, दिव्या जैन, सुनीता जैन, पंकज जैन, नीरेश जैन, मोना जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


























