बिल्सी। नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप मुख्य बाजार स्थित बहुचर्चित पुलिया का आज पालिका प्रशासन ने पुनः निर्माण करा दिया। गौरतलब है कि 4 सितंबर को इसी पुलिया में एक स्कूली छात्रा साइकिल समेत नाले में गिर गई थी, जिसके बाद पालिका प्रशासन की जमकर फजीहत हुई थी।

अगले ही दिन आनन-फानन में पुलिया का निर्माण तो कराया गया, लेकिन मानक के विपरीत सामग्री इस्तेमाल करने के कारण महज पाँच दिन बाद ही पुलिया ध्वस्त हो गई। इस गड़बड़ी को स्वदेश केसरी न्यूज़ ने उजागर किया था।

आज हुए निर्माण में पुलिया के ढाँचे को मजबूत करने के लिए लोहे का जाल डालकर लिंटर डाला गया है। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिया के चारों ओर बाउंड्री बनाकर उस पर आवागमन रोक दिया गया है।अब देखना यह है कि यह पुलिया कितने दिन तक टिक पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here