





बिल्सी।नगर के अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन के हनुमान मंदिर में नगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता सौरभ वार्ष्णेय ने आज अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन कराया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में हनुमान सेवा समिति के सदस्यों ने सौरभ वार्ष्णेय की ओर से हनुमान बाबा का चोला चढ़ा कर दिव्य श्रृंगार किया गया ततपश्चात् पूजा-अर्चना के साथ हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति, 108 राम नाम माला का जाप और आरती की गई।आपको बता दें श्री वार्ष्णेय हनुमान सेवा समिति के सदस्य भी हैं और उनकी एवं परिवार की हनुमान जी मे अगाध आस्था भी है। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति भाव और जयकारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर ऋषिकेश से पधारे संत अयोध्या दास जी ‘रामायण’ ने सौरभ वार्ष्णेय को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।इस दौरान सौरभ वार्ष्णेय ने अपने परिजनों संग संत शिरोमणि का आशीर्वाद भी लिया। जिसके पश्चात संत अयोध्या दास जी ने मंदिर परिसर मे उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों को सम्बोधित आशीष स्वरूप संक्षिप्त प्रवचन में कहा कि हनुमान जी की सेवा और भक्ति से मनुष्य के जीवन का कल्याण होता है तथा भवसागर से पार पाया जा सकता है।
इस मौके पर संत स्वामी जी ने सौरभ वार्ष्णेय के परिवार को भी आशीर्वाद दिया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर ललित मोहन वार्ष्णेय को पटका पहनाकर भी सम्मानित किया।कार्यक्रम में हनुमान सेवा समिति के सभी सदस्य, नगर के श्रद्धालु, महिलाएँ व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।














