उझानी। नगर के पंजाबी कॉलोनी (निकट रिवाज ब्यूटी) में निवास कर रहे श्री शिवनारायण शर्मा (पूर्व प्रधानाचार्य, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरमई बुजुर्ग, बिल्सी) का ह्रदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया है। यह जानकारी जानकारी उनके पुत्र अरुण शर्मा ने दी है। वे लम्बे समय से शिक्षा जगत से जुड़े रहे और अपनी योग्यता, संस्कार तथा सरल स्वभाव के कारण विद्यार्थियों और समाज में विशेष सम्मान पाते थे।
श्री शर्मा का जन्म 28 अगस्त 1951 को हुआ था। वे मूलतः मनकापुर गांव, नगरिया के निवासी थे। सन 2012 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद से वे पिछले लगभग 25 वर्षों से उझानी में रह रहे थे।
परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला देवी, पुत्र अरुण कुमार शर्मा (पुत्रवधू – आरती शर्मा, नातिन – अंशिका शर्मा, नाती – अंशुमन शर्मा) तथा पुत्री श्रीमती मीरा मिश्रा शोक संतप्त हैं।
बताया जाता है कि श्री शर्मा ने अपने शिक्षण काल में अनेक बच्चों को संस्कार और शिक्षा का मार्ग दिखाया, जिनमें से अनेक आज देश-विदेश में विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उनके निधन से बिल्सी और आसपास के क्षेत्र में शिक्षा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।
अंतिम यात्रा कल प्रातः 10 बजे मोक्षदायिनी कछला घाट के लिए उनके उझानी निवास स्थान से प्रस्थान करेगी।
नगर के गणमान्य नागरिकों, पूर्व छात्रों, और क्षेत्रीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने कहा कि श्री शर्मा जैसे संस्कारी और आदर्श अध्यापक की कमी हमेशा खलती रहेगी।
स्वदेश केसरी परिवार भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोक संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।














